🌿 श्रावण मास की भक्ति से सराबोर एक भावपूर्ण दिन 🌿 आज दुलारी देवी फाउंडेशन के मुख्यालय, नई दिल्ली में श्रावण मास के शुभ अवसर पर कतरनकला की महिलाओं एवं ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा श्रद्धा भाव से कीर्तन किया गया और सभी के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर विकास की कामना की। 🔔 भक्ति गीतों की मधुर ध्वनि, बच्चों की मासूम आवाज़ें और मातृशक्ति की आस्था ने पूरे परिसर को भक्तिमय वातावरण से भर दिया। 🙏 यह आयोजन न केवल श्रावण मास की महिमा को दर्शाता है, बल्कि हमारी संस्कृति और सामूहिक एकता का भी प्रतीक बना। हर हर महादेव! 💐 आप सभी का स्नेह व सहयोग सदैव यूँ ही बना रहे। #DulariDeviFoundation #ShravanMahina #KirtanMahotsav #BhaktiKaAyojan #KatranKala #GyanShala #हरहरमहादेव
Comments
Post a Comment